Tutorial in Hindi में आप Network topology के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। जिसमें आप जानेंगे की टोपोलॉजी क्या है?- What is network topologies?, Topology meaning in Hindi
टोपोलॉजी कितने प्रकार की होती है – Types of network topology, Network topology with diagram
तो चलिए सबसे पहले जानते है, टोपोलॉजी क्या है? – What is network topologies?
Contents
टोपोलॉजी क्या है? – What is network topologies?
कम्प्यूटरो को कई डिवाइस का उपयोग करके अलग-अलग प्रकार से जोड़ा जाता है। जिसे computer network कहा जाता है।
लेकिन उसके डाटा flow की विधि topology कहलाती है। इसमें कई nodes होते है, जिन्हे एक लाइन के द्वारा अलग- अलग प्रकार से जोड़ा जाता है।
Topology दो प्रकार की होती है। Physical और Logical
- Physical – इस टोपोलॉजी में कंप्यूटर और devices को physical रूप से जोड़ा जाता है।
- Logical – नेटवर्क में data flow की प्रक्रिया को logical topology कहा जाता है।
आगे आप जानेंगे की टोपोलॉजी कितने प्रकार की होती है – Types of network topology with diagram
नेटवर्क टोपोलॉजी के प्रकार – Types of network topology

Bus topology – Types of network topology
Bus topology में सभी कंप्यूटर और नेटवर्क devices को जोड़ने के लिए backbone cable का प्रयोग किया जाता है।
Cable के start और end point पर एक विशेष उपकरण होता है जिसे terminator कहा जाता है, जोकि की signals को control करता है।
इसमें backbone cable के रूप में coxial cable का प्रयोग किया जाता है। यह डाटा हो send करने के लिए half-duplex और board caste technology का प्रयोग करता है।
इसे linear topology भी कहा जाता है, इसका उपयोग ज्यादातर small network में किया जाता है।

लाभ – Advantages of Bus topology
- इसका installation करना आसान है।
- इसमें कम cable का प्रयोग होता है।
- इसमें network से जुड़ी कोई भी समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।
- इसको स्थापित करने में कम खर्च होता है।
- यदि कोई एक node में खराबी आती है तो दूसरे node पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
हानि – Disadvantages of Bus topology
- Backbone cable खराब होने पर पूरा नेटवर्क काम करना बंद कर देता है।
- इससे बड़ा नेटवर्क नहीं बनाया जाता है।
- इसमें broadcasting का प्रयोग किया जाता है जिससे performance प्रभावित होती है।
- इसकी speed बहुत कम होती है।
Ring topology – Types of network topology
Ring topology में प्रत्येक कंप्यूटर एक दूसरे से जुड़े रहते है, और पहला कंप्यूटर अंतिम कंप्यूटर से जुड़ा होता है। इस प्रकार यह ring shape बनती है। इसलिए इसे ring toplology कहा जाता है।
इसमें प्रत्येक कंप्यूटर के दो पड़ोसी कंप्यूटर होते है। रिंग टोपोलॉजी में यदि कोई डाटा पहले कंप्यूटर से अंतिम कंप्यूटर में भेजना चाहता है, तो उस डाटा को बीच के सभी कंप्यूटर से होकर गुजरना होता है।
इसलिए data loss को रोकने के लिए इसमें repeaters का उपयोग किया जाता है।

लाभ – Advantages of Ring topology
- इसमें ट्रांस्मिशन नेटवर्क अधिक nodes को जोड़ने से प्रभावित नहीं होता है, क्योकि केवल टोकन वाले nodes डाटा transmit करते है।
- इसका installation करना सस्ता होता है।
हानि – Disadvantages of Ring topology
- इसमें nodes को जोड़ना या हटाना मुश्किल कार्य है।
- यदि एक कंप्यूटर क्रैश होता है, तो पूरा नेटवर्क गड़बड़ हो जाता है।
- इसकी स्पीड कम होती है।
- इससे बड़े नेटवर्क को तैयार नहीं किया जा सकता।
Star Topology – Types of network topology
Star Topology में सभी कम्प्यूटर्स को cable के माध्यम से hub से जोड़ा जाता है। जो एक प्रकार का central node है। इसमें सभी कंप्यूटर एक सेंट्रल नोड से जुड़े होते है।

लाभ – Advantages of Star topology
- यह टोपोलॉजी काम नेटवर्क ट्रैफिक के कारण तेज प्रदर्शन करती है।
- इसमें hub को upgrade करना आसान है।
- इसका setup आसानी से किया जाता है।
- इसका रखरखाव सस्ता होता है।
- यदि एक कंप्यूटर खराब हो जाये तो दूसरे नेटवर्क पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
हानि – Disadvantages of Star topology
- इसकी स्थापना करना और उपयोग करना महंगा है।
- सभी nodes hub पर निर्भर है।
- यदि हब खराब हो जाये तो पूरा नेटवर्क बंद हो जायेगा क्योंकि सभी नोड्स hub से जुड़े है।
Mesh topology – Types of network topology
Mesh topology एक प्रकार का point to point connection है। इसमें सभी nodes या devices एक network channel के माध्यम से एक दूसरे से जुड़े रहते है।

लाभ – Advantages of Mesh topology
- यह टोपोलॉजी बहुत ही मजबूत है।
- इसमें किसी भी प्रकार की समस्या को ठीक करना आसान है।
- यह टोपोलॉजी एक अच्छी सुरक्षा प्रदान करती है।
- इसके हर कनेक्शन में डाटा को लोड करने की क्षमता होती है।
हानि – Disadvantages of Mesh topology
- यह एक महँगी टोपोलॉजी है।
- इसमें ज्यादा में मात्रा में cable की आवश्यकता होती है।
- इसको स्थापित और कॉन्फ़िगर करना मुश्किल कार्य है।
Tree topology – Types of network topology
Tree topology में nodes को श्रेणीबद्ध (hierarchical) तरीके से जोड़ा जाता है। इसमें सभी nodes एक top node से जुड़े रहते है जिसे root node कहा जाता है।
इस टोपोलॉजी में star और bus टोपोलॉजी का विवरण है।

लाभ – Advantages of Tree topology
- इसमें ज्यादा मात्रा में नोड्स का उपयोग किया जाता है।
- इसे maintain और manage करना आसान काम है।
- यदि इसमें कोई त्रुटि होती है तो उसे पता लगाना आसान है।
हानि – Disadvantages of Tree topology
- यह अन्य सभी टोपोलॉजी की तुलना में महंगा क्योंकि इसमें ज्यादा वायर की आवश्यकता होती है।
- यदि root node बंद या खराब होता है, तो उसके कारण अन्य सभी nodes बंद हो जाते है।
Hybrid topology – Types of network topology
Hybrid topology में दो अलग-अलग प्रकार की topology का मिश्रण होता है। जैसे की एक स्थान पर star और mesh टोपोलॉजी है,
तो उन दोनों प्रकार की टोपोलॉजी को जोड़ने पर hybrid topology बनती है।

लाभ – Advantages of Hybrid topology
- इसमें किसी भी प्रकार की समस्या का पता लगाना बहुत आसान काम है।
- यह एक flexible network टोपोलॉजी है जो इसे काफी प्रभावपूर्ण बनती है।
- यह टोपोलॉजी विश्वसनीयता प्रदान करती है।
हानि – Disadvantages of Hybrid topology
- इसे डिज़ाइन करना कठिन कार्य है।
- यह महंगी टोपोलॉजी है क्योंकि इसमें एक से अधिक टोपोलॉजी होती है।
आपने जाना –
Tutorial in Hindi में आपने जाना टोपोलॉजी क्या है?- What is topology?, Topology meaning in Hindi, टोपोलॉजी कितने प्रकार की होती है – Types of network topologies, Network topology with diagram और उसके advantages, disadvantages के बारे में,
यदि इससे जुड़े कोई भी सवाल की जानकारी आप प्राप्त करना चाहते है, तो हमें कमेंट बॉक्स में आप कमेंट करके पूछ सकते है।
हमारे द्वारा यह जानकारी यदि आपको अच्छी लगी है, तो इसे अपने दोस्तों में जरूर शेयर करें।
Network topology in English
मुझे आपका पोस्ट पढकर बहुत अच्छा लगा , इसे अच्छी तरह से समझाने के लिए धन्यवाद।